
मामला गोंडा के कोतवाली नगर के हाफिज पुरवा से जुड़ा है। बुजुर्ग महिला कमरजहां का आरोप है कि, उसके पति की आदतें ठीक नहीं हैं। जिसकी वजह से वह रोजाना मारपीट करता था। इसी के चलते उसने तीन तलाक बोल कर संबंध समाप्त कर लिया।
मामले की शिकायत लेकर वह महिला थाने पर भी गईं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मीडिएशन सेंटर में गुहार लगाते हुए परिवार न्यायालय में गुजारे के लिए अर्जी लगाई है। कोतवाल नगर आलोक राव का कहना है कि, मामले की जानकारी नहीं है !
कमरजहां के अधिवक्ता मनोज मिश्र ने बताया कि, अदालत में अर्जी दी गई है। कमरजहां ने बताया कि, इस उम्र में पति से संबंध टूटने का जहां उसे मलाल है, वहीं पांच बेटों ने भी उसका साथ छोड़ दिया है !
स्त्रोत : अमर उजाला








