Menu Close

नासिक (महाराष्ट्र) के धर्मप्रेमी युवकोंद्वारा मंदिर परिसर में स्थित देवताओं के पुराने चित्रों का विधिवत् विसर्जन !

धर्महानि रोकने हेतु कृतिशील रहे धर्मप्रेमियों का अभिनंदन ! सर्वत्र के हिन्दू इन धर्मप्रेमियों का आदर्श सामने रखें ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात

नासिक : यहां के गंगापुर परिसर के धर्मप्रेमी युवकों ने एक स्थानीय मंदिर परिसर में इधर-उधर पड़े हुए देवताओं के पुराने चित्रों का विधिवत् विसर्जन किया।

यहां के गोवर्धनेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित चबुतरे पर नागरिकों ने देवताओं को पुराने चित्र रखे थे। उन्हें अयोग्य स्थान पर रखे जाने से देवी-देवताओं का अनादर हो रहा था। सर्वश्री दर्शन गिते, कुणाल वडणेरे, कुणाल सोनवणे, अतुल वायचळे, सागर आहेर आदि धर्मप्रेमियों ने, साथ ही बाल धर्मप्रेमी कु. उदय शिरसाठ एवं कु. सोहम् माडीवाले ने भी इस अभियान में सहभाग लिया।

ये सभी धर्मप्रेमी हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित स्वरक्षा प्रशिक्षणवर्ग में सहभाग लेते हैं !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Read more on Pro Hindu

Latest News