Menu Close

अंधविश्वास मिटाने को कर्नाटक के मंत्री ने श्मशान में बिताई रात

अंधविश्वास मिटाने को कर्नाटक के मंत्री ने श्मशान में बिताई रात

हिंदु धर्मशिक्षित न होनेका उत्तम उदाहरण !

बेलगाव (कर्नाटक)। श्मशान घाट में भूत रहते हैं ! लोगों के इस डर को दूर करने और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए कर्नाटक के आबकारी मंत्री सतीश जर्कीहोली ने शनिवार रात एक श्मशान घाट (बैकुंठ धाम) में बिताई। उन्होंने वहां सैकड़ों लोगों के साथ रात का खाना भी खाया।

राज्य विधानसभा में अंधविश्वास रोधी विधेयक लाने में अहम भूमिका निभाने वाले जर्कीहोली ने सोमवार को कहा कि सबसे पहले तो मैं इस मिथक को तोड़ना चाहता हूं कि श्मशान घाट या शवदाह गृह जैसी जगहों पर भूत रहते हैं। दूसरा यह कि मैं इससे जुड़े खौफ को खत्म करना चाहता हूं। दरअसल, श्मशान घाट पवित्र जगह होती है।

मंत्री ने कहा कि यदि मैं सत्ता से हट भी गया तो भी अंधविश्वास के खिलाफ अपना मिशन जारी रखूंगा। अंधविश्वास के कारण ही पिछड़े वर्ग के लोगों को न्याय नहीं मिलता। बिल गेट्स लक्ष्मी पूजा नहीं करते, फिर भी वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मैं भी लक्ष्मी पूजा नहीं करता, बावजूद इसके मेरे कारोबार का सालाना टर्नओवर 600 करोड़ से अधिक है।

स्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *