- छेडछाड का विरोध किया तो लडकों ने पत्थर और चाकुओं से हमला कर दिया
- बीचबचाव करने पहुंचे लडकी के भाई पर चाकू से हमला
- आरोपी मोहम्मद आलम, जहांगीर खान और दो नाबालिगों को पुलिस ने पकडा

नई देहली : देहली के मोती नगर के बसई दारापुर इलाके में छेडछाड का विरोध करने पर लडकी के पिता पर बेरहमी से हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। लडकी के भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया। भाई अब मौत से जूझ रहा है ! यह वारदात शनिवार को देर रात में हुई। फिलहाल इस मामले में पडोस में रहनेवाले चार धर्मांधों को पुलिस ने पकडा है, जिसमें से दो नाबालिग हैं !
मृतक का नाम राजू त्यागी और उनके घायल बेटे का नाम अनमोल है। पुलिस के अनुसार शनिवार की रात राजू त्यागी अपनी बेटी की तबियत खराब होने पर हॉस्पिटल से दिखाकर अपने घर के पास पहुंचे तो पडोस में रहनेवाले कुछ धर्मांधों ने राजू त्यागी की बेटी से छेडछाड की। वे घर आकर दुबारा उन लडकों को समझाने गए तो उन लडकों ने पत्थर और चाकुओं से हमला कर दिया। अनमोल और उसकी बहन जब मौके पर गए और पिता को बचाने की कोशिश की तो अनमोल को भी चाकू मार दिया !
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पिता राजू त्यागी उर्फ ध्रुव त्यागी की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई। वारदात के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनको विश्वास ही नहीं हो रहा कि मामूली बात पर इतनी बडी वारदात हो जाएगी। घरवालों के अनुसार वारदात के वक्त कई पडोसी थे लेकिन किसी ने बीच बचाव नहीं किया !
वारदात के बाद आसपास के लोगों में काफी गुस्सा है। पुलिस ने आईपीसी ३०२, ३५६ और ५९९ के तहत केस दर्ज कर पडोसी २० साल के मोहम्मद आलम और ४५ साल के जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो नाबालिगों को भी पुलिस ने पकडा है !
स्त्रोत : एनडीटीवी








