Menu Close

प्रेम विवाह करने वाले सोनू कश्यप पर ६ साल बाद ससुरद्वारा धर्म परिवर्तन करने का दबाव

शामली : थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार निवासी एक युवक ने अपने ससुरालियों पर जबरन धर्म परिवर्तन करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीडित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीडित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पडताल शुरू कर दी है।

दरअसल, शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार निवासी सोनू कश्यप ने अपने ससुरालियों पर जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास का आरोप लगाया है। सोनू ने बताया कि उसने दूसरे समुदाय की युवती से लगभग ६ वर्ष पूर्व मंदिर में शादी की थी, जिससे उसकी तीन बेटियां हैं। पीडित युवक ने आरोप लगाया है कि एक माह पूर्व पत्नी व बच्चियों को बहलाकर-फुसलाकर उसका ससुर हरियाणा ले गया था।

पीडित ने बताया कि जब वह ससुराल पहुंचा तो ससुर ने युवक को धर्म परिवर्तन करने पर ही बेटी देने की बात कही। इस पर वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग आया। पीडित ने शामली पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस पीडित युवक सोनू की तहरीर पर जांच में जुटी है।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *