Menu Close

भारत हिन्दू राष्ट्र बनना चाहिए ! – श्री महंत हरिहरानंद भारतीजी महाराज

कुंभपर्व प्रयागराज २०१९

प्रयागराज (कुंभनगरी) में संत-महंतों द्वारा सनातन संस्था की प्रदर्शनी का अवलोकन

 श्री महंत हरिहरानंद भारतीजी महाराज को प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए श्री. सुनील घनवट (बाईं ओर)

प्रयागराज (कुंभनगरी, उत्तर प्रदेश) : आज विश्‍व में सभी धर्मियों के अपने-अपने राष्ट्र हैं; परंतु हिन्दुआें का एक भी राष्ट्र नहीं है, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है । सरकार से भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए; इसकी मांग की जानी चाहिए । श्री महंत हरिहरानंद भारतीजी महाराज ने ऐसा प्रतिपादित किया ।

श्री महंत हरिहरानंद भारतीजी महाराज को सनातन का ग्रंथ भेंट करते हुए सद्गुुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी

यहां सनातन संस्था की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्‍चात वे ऐसा बोल रहे थे । श्री महंत हरिहरांन भारतीजी महाराज गिरनार-जुनागढ, श्री भारती आश्रम, श्री पंच दशनाम जुना अखाडे के हैं । इस अवसरपर हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी ने उन्हें सम्मानित किया । इस अवसरपर श्री महंत हरिहरानंद भारतीजी महाराज ने कहा, ‘‘इस प्रदर्शनी को देखकर मैं बहुत आनंदित हूं । गोमाता हिन्दू धर्म का प्रतीक है और वह हमारी आस्था का केंद्र है । अतः गोहत्या बंद होनी चाहिए और उसके लिए देश के सभी पशुवधगृह बंद किए जाने चाहिए । सनातन संस्था ने इसके लिए जो अभियान चलाया है, वह बहुत अच्छा है ।’’

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *