Menu Close

पाकिस्तान : अहसान और समीन ने १५ साल की सिख लडकी से एंबुलेंस में किया रेप, फिर गाडी से बाहर फेंका

पाकिस्तान में एक १५ साल की लडकी के साथ एंबुलेंस में रेप का मामला सामने आया है। घटना के बाद लडकी को गाडी से बाहर फेंक दिया गया और आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा है कि पंजाब प्रांत में एक एंबुलेंस में दो लोगों ने १५ साल की एक सिख किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। किशोरी के बारे में कहा जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है। वह ननकाना साहिब शहर में स्थित एक गुरुद्वारे से शनिवार को लापता हो गई थी।

जब लडकी वापस नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। किशोरी के पिता ने बताया कि परिवार ने ननकाना बाईपास पर पंजाब आपात सेवा की एक एंबुलेंस देखी थी।

पिता ने बताया, ‘हमने एंबुलेंस के अंदर एक लडकी के चिल्लाने की आवाज सुनी। हम जल्दी ही वाहन तक पहुंचे और देखा कि दो लोग हमारी बच्ची का यौन शोषण कर रहे थे। आरोपियों ने लडकी को दो किलोमीटर दूर गाडी से बाहर फेंक दिया और भाग गये।’

भाषा के मुताबिक, ननकाना शहर के पुलिस अधिकारी नदीम अहमद ने बताया है कि इस संबंध में अहसान अली और समीन हैदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों सरकारी कर्मचारी हैं।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *