Menu Close

मुंबई : पवई के एक कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘अखंड भारत’ इस विषय पर व्याख्यान

विश्व हिन्दू परिषद की कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से मार्गदर्शन

मार्गदर्शन करते हुए समिति के श्री. सतीश सोनार

मुंबई : स्वातंत्र्य दिन की पूर्वसंध्या को पवई के तमिळ हॉल में विश्व हिन्दू परिषद की ओर से श्री. कृष्णा राव एवं श्री. शैलेश तिवारी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। उसमें हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. सतीश सोनार ने मार्गदर्शन किया। अपने मार्गदर्शन में उन्होंने ऐसा प्रतिपादित किया कि, ‘क्रांतिकारकों को अपेक्षित ऐसा ‘अखंड भारत’ निर्माण करने के लिए संतों का मार्गदर्शन प्राप्त कर राष्ट्र एवं धर्म के लिए कार्य साधना के रूप में करना चाहिए !’ प्रारंभ में भारतमाता की प्रतिमा को पुष्पहार समर्पित किया गया। उस समय ३५ राष्ट्रप्रेमी उपस्थित थे।

श्री. सतीश सोनार ने आगे कहा कि, ‘‘देश को स्वातंत्र्य मिला नहीं है; सहस्त्रो क्रांतिकारकों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर मिलाया है ! आज देश स्वातंत्र्य में है; किंतु आतंकवाद, धर्मांतरण, आरक्षण, जातियवाद, घुसपैठ, लव जिहाद, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, सभी क्षेत्रों में फैला हुआ भ्रष्टाचार जैसी अनेक समस्याओं से त्रस्त है ! इन सभी समस्याओं का निराकरण करने हेतु छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिस प्रकार रामदासस्वामी एवं संत तुकाराम महाराज के मार्गदर्शन में स्वराज्य निर्माण किया, उसी प्रकार आदर्श एवं अखंड भारत के लिए संतों के मार्गदर्शन अनुसार राष्ट्र एवं धर्म का कार्य साधना के रूप में करना चाहिए। उसके लिए प्रतिदिन न्यूनतम एक घंटा हरएक ने राष्ट्र एवं धर्म कार्य के लिए व्यतीत करना चाहिए !’’

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News