Menu Close

धनबाद : मुस्लिम विद्यालय ने भाजपा के मुस्लिम नेता के बच्चे को किया पढाने से इनकार

झारखंड : धनबाद में एक मुस्लिम विद्यालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के बच्चे को पढाने से इनकार कर दिया है । विद्यालय प्रबंधन भाजपा को मुस्लिम विरोधी पार्टी बताकर इस पार्टी के मुस्लिम नेता के बच्चे को पढाने से इंकार कर रहा है । अभिभावक ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधीक्षक से कर विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है ।

पांडरपाला के रहने वाले सैय्यद महताब आलम ने आजाद नगर स्थित मदर हलीमा पब्लिक विद्यालय प्रबंधन पर यह गंभीर आरोप लगाया है । महताब का कहना है कि, उन्होंने अपने बच्चे का नामांकन उक्त विद्यालय में नर्सरी कक्षा में कराया था । नामांकन के बाद से वह नियमित रूप विद्यालय जा रहा था, परंतु जब विद्यालय प्रबंधन को इस बात की भनक लगी कि वह भाजपा का नेता हैं तो विद्यालय प्रबंधन अब बच्चे को पढाने से इनकार कर रहा है ।  महताब आलम ने जिला शिक्षा अधीक्षक से विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई करने की मांग की है ।

दूसरी ओर विद्यालय की प्राचार्या नाजनीन खान ने आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। उनके बच्चे का नामांकन सत्र २०१७-१८ में किया गया था । वर्ष २०१८-१९ के सत्र में नामांकन के लिए कहा गया है परंतु उन्होंने नामांकन नहीं कराया है । जिला शिक्षा अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है ।

स्त्रोत : न्युज १८

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *