Menu Close

खुले में नमाज आैर जिन्ना विवाद पर तस्लीमा नसरीन ने रखी अपनी राय

नर्इ देहली : मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने खुले में नमाज पढ़ने के मुद्दे पर ट्वीट कर ताजा बयान दिया है । उन्होने ट्वीट में लिखा- नमाज मस्जिदा या ईदगाह में पढ़ी जानी चाहिए । यह समझ में आता है । यह दूसरे पूजा करने वालों पर भी लागू होना चाहिए ।

बता दें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को गुरुग्राम में कुछ हिंदूवादी संगठनों के द्वारा कथित तौर पर शहर के कई क्षेत्र में खुले में अदा की जा रही नमाज में बाधा पहुंचाने की खबरें सामने आई थीं ।

देश में चल रहे जिन्ना विवाद पर भी तसलीमा ने अपनी राय रखी है । तसलीमा ने लिखा, बांग्लादेश में न केवल जिन्ना हॉल का नाम सूर्य सेन हॉल रखा गया था, जिन्ना एवेन्यू का नाम बदलकर भी बंगाबंधु एवेन्यू रखा गया था, जिन्ना कॉलेज का नाम बदलकर टिटुमिर कॉलेज रखा गया । जिन्ना का कोई सम्मान नहीं था क्योंकि उन्होने पूर्वी पाकिस्तान की राज्यभाषा को केवल उर्दू घोषित किया था जहां बहुसंख्यक बंगाली हैं ।

स्त्रोत : हरिभूमि

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *