Menu Close

पाकिस्तान से भारत आए शरणार्थी हिन्दुओं का धर्मांतर रोकने के लिए उन्हें भारत की नागरिकता प्रदान की जाए !

शिरस्तेदार श्री. मंजुनाथ जानकी (मध्य में) को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए हिंदुत्वनिष्ठ

बेळगाव (कर्नाटक) : पाकिस्तान से भारत आए हिन्दू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जाए, उनके पुनर्वास के लिए उन्हें सभी सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएं, साथ ही कर्नाटक सरकारद्वारा लिंगायत समुदाय को प्रदान की गई स्वतंत्र धर्म की श्रेणी को निरस्त किया जाए। बेळगाव के जिलाधिकारी को उपर्युक्त मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। शिरस्तेदार श्री. मंजुनाथ जानकी ने जिलाधिकारी की ओर से इस ज्ञापन का स्वीकार किया।

इस अवसर पर भाजपा के श्री. संदीप कोकीतकर एवं श्री. अनिल कुरणकर, विश्‍व हिन्दू परिषद के श्री. हेमंत हवळ, श्री. शिवा कदम, श्री. आनंद कवलिंगणावर, श्री. सुधीर गायकवाड, श्रीमती अक्काताई सुतार, श्रीमती मीलन पवारसहित हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *