Menu Close

चोलाई (तमिलनाडू) में अखिल भारत हिन्दू महासभा की ओर से हिन्दुत्वनिष्ठ नेताओं को छत्रपति शिवाजी पुरस्कार प्रदान

अखिल भारत हिन्दू महासभा की ओर से हिन्दुत्वनिष्ठ नेताओं को छत्रपति शिवाजी पुरस्कार !

बार्इं ओर से पुरस्कार का स्वीकार करती हुई श्रीमती सुगंधी जयकुमार, उन्हें पुरस्कार प्रदान करती हुई श्रीमती श्रीप्रिया, श्री. भास्करन् एवं श्री. कोडम्बक्कम् श्री

चेन्नई : हाल ही में अखिल भारत हिन्दू महासभा की ओर से धर्मरक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करनेवाले विविध हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के नेताओं को छत्रपति शिवाजी पुरस्कार प्रदान कर उनको सम्मानित किया गया । चोलाई के इस कार्यक्रम का आयोजन महासभा के नेता श्री. कोडम्बक्कम् श्री ने किया था । इस कार्यक्रम में ४० हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन सम्मिलित हुए थे । इस कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से श्रीमती सुगंधी जयकुमार एवं श्री. जयकुमार उपस्थित थे ।

निवृत्त न्यायाधीश श्री. भास्करन् के शुभ हाथों सभी हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के नेताओं को त्रिशूल एवं भेटवस्तुएं देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर श्री. भास्करन् ने हिन्दुत्वनिष्ठ नेताओं के कार्य के संदर्भ में गौरवपूर्ण उद्गार निकाले ! श्रीमती सुगंधी जयकुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करने का महत्त्व बताया । इस अवसर पर हिन्दू इलेन्यार एझुची पेरावी नामक संगठन के श्री. पाझा संतोष, हिन्दू अथिरादी पदाई संगठन के श्री. राजगुरु, भाजप की नेत्री श्रीप्रिया, शिवसेना के श्री. राधाकृष्णन् तथा कोडम्बक्कम श्री आदि लोगों ने अपने मनोगत व्यक्त किये ।

हिन्दू मुनेत्रम् संगठन के नेता श्री. बालाजी ने कहा कि त्रिशुल धर्मांध एवं भ्रष्टाचारियों के विरोध में लडाई करने हेतु हमारी क्षात्रवृत्ति में वृद्धि करने का प्रतीक है ! भारत हिन्दू मुन्नानी के नेता श्री. आर.डी. प्रभु ने कार्यक्रम के समन्वयक इस रूप में भूमिका निभाई ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News