
लंदन : ब्रिटेन में १९८० के दशक बाद करीब १००० से ज्यादा बच्चे के सेक्स स्कैंडल के जाल में फंसने को मजबूर हुए ! इस स्कैंडल में सेक्स गैंग्स ने १० सालों तक ११ वर्ष की आयु तक के बच्चों को अपना निशाना बनाया। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है !
‘मिरर’ ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में बताया, ब्रिटेन के कस्बे टेलफोर्ड में बच्चियों के साथ दुष्कर्म का सिलसिला करीब ४० साल तक चला।
रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों को उनके परिवार से अलग कर यहां लाया गया और यहां उनके साथ मार-पीट और दुष्कर्म किया गया, जो अभी भी चल रहा है। इस स्कैंडल में कम से कम तीन लोगों की हत्या और दो अन्य इससे जुड़ी दुर्घटना में मारे गए !

The leading players in the network of abusers – almost all of Pakistani origin
Police fear up to 200 men in Telford child sex ring
‘मिरर’ की १८ महीने की जांच में ही पता चल गया था कि १९९० के दशक में सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस स्कैंडल के बारे में जानकारी थी लेकिन पुलिस ने जांच शुरू करने के लिए एक दशक का समय लिया। यहां के कर्मचारियों को पीड़ितों, दुर्व्यवहार और तस्करी के शिकार बच्चों को ‘वेश्याओं’ के रूप में देखा गया !
अधिकारी नस्लवाद के डर के कारण इस अपराध में लिप्त नशा करनेवाले एशियाई समुदायों के लोगों का ब्योरा रखने में असफल रहे और पुलिस एक हालिया मामले की पांच बार जांच करने में असफल रही जब तक कि एक सांसद ने इस मामले पर हस्तक्षेप नहीं किया !

मिरर के अनुसार, टेलफर्ड से कंजर्वेटिव सांसद लूसी एलन ने एक सार्वजनिक जांच की मांग की है और कहा कि निष्कर्ष बेहद गंभीर और चौंकानेवाले थे !
उन्होंने कहा, “टेलफोर्ड में बाल यौन शोषण की एक स्वतंत्र जांच होनी चाहिए ताकि हमारे समुदाय का अधिकारियों पर पूर्ण विश्वास बहाल हो सके !”
स्त्रोत : देशबंधू








