Menu Close

लव जेहाद से निपटने के लिए दे रहे हैं प्रशिक्षण – मालासिंह ठाकुर, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

मीडिया को जानकारी देती दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका मालासिंह ठाकुर

नीमच – बुधवार को आयोजन की तैयारियों को लेकर नीमच सिटी रोड स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर पर बैठक में दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका मालासिंह ठाकुरने बताया नीमच जिले से 500 मातृशक्ति भाग लेंगी। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री निर्मलदेव नरेला, विहिप जिलाध्यक्ष बाबूलाल नागदा, जिला सहमंत्री शांतिदास बैरागी भान विश्व हिन्दू परिषद के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इन्दौर में 16 नवंबर को मातृशक्ति का संगम होने जा रहा है। इस नारी शक्ति संगम में 21 हजार मातृशक्ति के एकत्र होने का लक्ष्य रखा है। यह बात प्रांत संयोजिका माला ठाकुर ने कही।पुरा, नीतेश गर्ग, नगर मंत्री पं. रामअवतार शर्मा, किशोर गौराम्बा, कैलाश मालवीय (नाना) सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।

देशभरमें लव जेहाद के मामले सामने रहे हैं। इसे देखते हुए दुर्गावाहिनी ने कई कदम उठाए हैं। दुर्गावाहिनी के माध्यम से मातृ शक्ति को सचेत करने के साथ प्रशिक्षण दे रहे हैं। देश में नारी को शक्ति स्वरूपा माना है। माता-पिता को चाहिए की वह उन पर अनावश्यक पाबंदी लगाने की बजाए बेटों को संस्कारवान बनाएं। उन्हें यह अहसास दिलाएं की घर में उनकी भी बहन है, यदि कोई उनके साथ कुछ गलत करता है, तो उन्हें कैसा लगेगा।

यह बात दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका मालासिंह ठाकुर ने कही। वे 16 नवंबर को दुर्गावाहिनी और विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत द्वारा इंदौर में आयोजित होने वाले शक्ति संगम की तैयारियों के संबंध में आई थी। उन्होंने बताया आयोजन में शामिल होने के लिए 21 हजार से ज्यादा नारी शक्ति पंजीयन करवा चुकी हैं। रानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिन पर 16 नवंबर को शक्ति संगम चिमनबाग मैदान इंदौर में होगा। संगम के दौरान नारी शक्ति द्वारा पथ संचलन भी निकाला जाएगा। इसमें प्रांत भर से नारी शक्ति शामिल होगी।

बेटोंको बनाएं संस्कारवान

बेटियोंके साथ बेटों को भी संस्कारवान बनाना जरूरी हैं। माता-पिता को चाहिए कि वह जिस प्रकार बेटियों से पूछताछ करते हैं, उसी प्रकार बेटों पर नजर रखें। समय समय पर उनसे जानकारी लेते रहें।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *