Menu Close

रांची : भाजपा नेता भैयाराम मुंडा की नक्सलियोंद्वारा गाेली मारकर हत्या

गोलियां लगने से मां-भाई और पत्नी भी घायल

कर्नाटक, केरल के बाद अब झारखण्ड में भी हिन्दु नेता असुरक्षित ! – सम्पादक, हिन्दूजागृति

रांची (झारखंड) – यहां के मुरहू थाना क्षेत्र स्थित बगमा गांव में बीती देर रात अज्ञात नक्सलियों ने भाजपा नेता भैयाराम मुंडा की गाेली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बीती रात करीब १० बजे के आसपास १५ से २० की संख्या में वर्दी पहने हथियारों से लैस नक्सली भाजपा नेता के घर में घुसे और अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगे। इसमें भाजपा नेता की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां-भाई बिरसा मुंडा और दूसरी पत्नी गोली लगने से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने यहां लगभग सौ राउंड फायरिंग की। पुलिस को नक्सली संगठन पीएलएफआई पर हत्या का शक है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह चार बजे के आसपास खूंटी के एसडीपीओ रणवीर सिंह और थाना प्रभारी एके दूबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतक भाजपा नेता भैयाराम ग्राम प्रधान और महर्षि आश्रम मालियादा के सचिव भी थे। भैयाराम मुंडा भाजपा एसटी मोर्चा में मंत्री भी थे और भाजपा मुरहू मंडल के उपाध्यक्ष भी थे।

स्त्रोत : भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *