Menu Close

सऊदी अरब में योग को मिला खेल का दर्जा, भारत में कब खत्म होगी योग पर बहस ?

योगा करना शरिया कानून के विरोध में है, एेसा कहनेवाले भारत के मुसलमानों का अब इस विषय में क्या कहना है ? – सम्पादक, हिन्दूजागृति

रियाद – भारत में जहां योग और धर्म को लेकर तथाकथित धर्मनिरपेक्षतावादी बहस करते है, दूसरी ओर इस्लामिक देश सऊदी अरब में योग को एक खेल के तौर पर आधिकारिक मान्यता मिल गई है।

सऊदी अरब की ट्रेड ऐंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने स्पोर्ट्स ऐक्टिविटीज के तौर योग सिखाने को आधिकारिक मान्यता दे दी है। सऊदी अरब में अब लाइसेंस लेकर योग सिखाया जा सकेगा।

खास बात यह है कि नोफ मारवाई नामक एक महिला को सऊदी अरब की पहली योग प्रशिक्षक का दर्जा भी मिल गया है। योग को खेल के तौर पर सऊदी में मान्यता दिलाने का श्रेय भी नोफ को ही जाता है। नोफ ने इसके लिए लंबे समय तक अभियान चलाया था। अरब योगा फाउंडेशन की फाउंडर नोफ का मानना है कि योग और धर्म के बीच किसी तरह का कॉन्फ़्लिक्ट नहीं है। आपको बता दें कि 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को वैश्विक तौर पर स्वीकृति मिली थी और २१ जून को हर साल विश्व भर में योग दिवस मनाया जाता है।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *