Menu Close

जोधपुर : विद्यालय ने की अनोखी पहल, बच्चों से करवाई माता-पिता की पूजा !

जोधपुर के इस विद्यालय का हम अभिनंदन ! देश के अन्य विद्यालय भी इसका अनुकरण करें जिससे बच्चों में अपने माता-पिता के प्रति सन्मान बढें !

देश में धीरे धीरे बच्चो में अपने माता पिता के प्रति लगाव कम होता जा रहा है। बदलते जमाने के साथ युवा अपने माता पिता को उनके हाल पर छोड़ खुद की जिंदगी जी रहे है, परंतु जोधपुर की एक निजी विद्यालय ने अनोखी पहल करते हुए शनिवार को विद्यालय प्रांगण में ही मातृ-पिता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया।

यह नजारा जोधपुर के मदेरणा कॉलोनी स्थित एक निजी विद्यालय का है, जहा विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चों के साथ उनके माता पिता को पूजन के लिए बुलाया गया है। बच्चे अपने माता पिता की पूजा अर्चना कर रहे हैं।

विद्यालय प्रांगण में बच्चों के माता और पिता जोड़े के रूप में बैठे हैं और बच्चों ने उनकी पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने माता-पिता की पूजा करने के बाद कहा कि, वो आज बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि, वैसे तो वे अपने माता-पिता का सम्मान करते ही हैं, परंतु विद्यालय में पूजा करना अच्छा लग रहा है !

इस बीच विद्यालय प्रशासन का कहना है कि, आजकल बच्चों के मन में माता-पिता के प्रति आदर-सत्कार कम हो रहा है, इसलिए शनिवार से हर महीने विद्यालय प्रांगण में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम आयोजित करने की शुरुआत की गई है !

आज विद्यालय में ५० बच्चों ने अपने माता-पिता की पूजा कर एक नई शुरुआत की। अतः इस शुरुआत को हर विद्यालय में शुरू करना चाहिए !


सुसंस्कारित एवं आदर्श पीढी ही देश का भविष्य हैं ! हमारे बालसंस्कार साइट को आज ही भेंट दे ! : www.balsanskar.com

यहां आप बालक, अभिभावक, शिक्षक, प्रेरक कथाएं, गौरवशाली इतिहास, राष्ट्र एवं संस्कृति, स्तोत्र एवं आरती के विषय में पढ सकते हैं !

 

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *