Menu Close

हिन्दू राष्ट्र की स्थापना हेतु महिषासुरमर्दिनी दुर्गादेवी के आदर्श को सामने रखकर शौर्यजागरण करें ! – श्री. प्रशांत जुवेकर

जबलपुर में हिन्दू धर्म सेना की ओर से ‘विशाल हिन्दू सभा’ का आयोजन

हिन्दू जनजागृति समिति का सहभाग

विशाल हिन्दू सभा को संबोधित करते हुए समिति के श्री. प्रशांत जुवेकर

जबलपुर (मध्य प्रदेश) : पूरे विश्‍व में शौर्यवान समाज के रूप में परिचित हिन्दू समाज को विगत ७० वर्षों से शौर्यहीन बनाने का षडयंत्र किया जा रहा है। अतः आज हिन्दुओं के इस देश में हिन्दुओं के अस्तित्व पर ही प्रश्‍नचिन्ह उपस्थित हुआ है ! अतः हिन्दुओं को अब राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा हेतु और हिन्दू राष्ट्र की स्थापना हेतु महिषासुरमर्दिनी के आदर्श को सामने रखकर शौर्यजागरण करना चाहिए। हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. प्रशांत जुवेकर ने ऐसा प्रतिपादित किया। नवरात्रि के उपलक्ष्य में हिन्दू धर्म सेना की ओर से आयोजित इस सभा में वे ऐसा बोल रहे थे।

विश्‍व हिन्दू परिषद की साध्वी प्राची, भारत रक्षा मंच के श्री. सूर्यकांत केळकर, श्री. इंद्रभान तिवारी महाराज, हिन्दू धर्म सेना के श्री. योगेश अग्रवाल इन मान्यवरों ने भी इस सभा को संबोधित किया।

रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में घुसने देनेवाले अधिकारियों के विरोध में कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ! – साध्वी डॉ. प्राची, विश्‍व हिन्दू परिषद

रोहिंग्या मुसलमान आतंकी हैं। उनको इस देश में रहना देश की सुरक्षा के लिए घातक है। हमें इस नवरात्रि के पर्व पर इस पवित्र भारतभूमि पर रोहिंग्या मुसलमानों को स्थान नहीं मिलना चाहिए, ऐसा संकल्प लेना चाहिए, साथ ही हमें प्रधानमंत्री मोदी से किसी भी प्रमाणितता के बिना इन रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में घुसने देनेवाले अधिकारियों के विरोध में कठोर कार्रवाई करें, ऐसी मांग भी करनी चाहिए !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News