Menu Close

सनी लिओन एवं ‘मैनकाईंड’ आस्थापन के विरोध में कार्रवाई हों ! – हिन्दू धर्माभिमानियों की मांग

देहली एवं धनबाद (झारखंड) में संपन्न राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलनोंद्वारा मांग

देहली में राष्ट्रीय हिंदू आंदोलन करते हुए धर्माभिमानी

 

देहली : हिन्दुओं के पवित्र नवरात्रोत्सव के समय गुजरात में लगाए गए होर्डिंग्जपर ‘नवरात्रि खेलिए; किंतु प्रेम से’, इस प्रकार का लेखन अंकित किया गया है, साथ ही विवादित अभिनेत्री सनी लिओन के अश्‍लील छायाचित्रवाले ‘मैनफोर्स कंडोम’ नामक उत्पाद का निर्माण करनेवाले आस्थापन ‘मैनकाईंड’ के विरोध में कार्रवाई की जाए, इन मांगों को लेकर हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से २३ सितंबर को देहली के जंतरमंतर पर और २४ सितंबर को धनबाद (झारखंड) में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलनों का आयोजन किया गया ।

धर्माभिमानियोंद्वारा इन आंदोलनों को उस्फूर्त प्रतिसाद प्राप्त हुआ । धनबाद में चलाए गए आंदोलन में हिन्दू जनजागृति समिति, सनातन संस्था, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं समाजसेवी स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सहभाग लिया ।

धनबाद में राष्ट्रीय हिंदू आंदोलन करते हुए धर्माभिमानी

आंदोलन में की गई अन्य मांगें

१. बंगाल की ममता बॅनर्जी सरकरद्वारा मुहर्रम के कारण हिन्दुओं के श्री दुर्गादेवी की प्रतिमाओं के विसर्जन पर लगाया गया प्रतिबंध तुरंत वापस लिया जाए !

२. लव जिहाद की समस्या का शाश्‍वत समाधान निकाला जाए !

३. उत्तर प्रदेश में हिन्दुओं के मंदिर एवं हिन्दुओं के उत्सवोंपर निरंतर किए जा रहे आघातों के विरोध में कार्रवाई हों !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News