Menu Close

धर्मकार्य गति से बढाएं, मैं तुम्हारे साथ हूं ! – श्री. राजासिंह ठाकुर, विधायक भाजपा

भाग्यनगर (तेलंगणा) में दो दिवसीय ‘हिन्दू राष्ट्र संघटक कार्यशाला’ संपन्न !

भाग्यनगर : यहां के श्यामबाबा मंदिर के सभागृह में दो दिवसीय कार्यशाला उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई ! उसमें धर्मभिमानी विधायक श्री. राजासिंह ठाकुर संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहां कि, ‘परात्पर गुरु डॉ. जयंत आठवलेजी की कृपा के कारण ही इतना महान धर्मकार्य हो रहा है ! हम भाग्यवान हैं कि, हमें यहां धर्मकार्य करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। धर्मकार्य करने हेतु हम हिन्दुओं को अधिक समय व्यतीत करना चाहिए। मैं आप के साथ हूं !’

इस कार्यशाला का लाभ भाग्यनगर, आदिलाबाद, अदोनी, इंदौर (निजामाबाद) आर्मूर, विशाखापट्टण, गुंटूर तथा हिन्दुपुरा के धर्मप्रेमियों ने लिया।

समिति के प्रवक्ता श्री. चेतन जनार्दन ने कार्यशाला का उद्देश्य बताया। ‘मनुष्य जीवन में साधना का महत्त्व’ तथा ‘गुरुकृपायोगानुसार साधना‘ के संदर्भ में सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस तथा श्रीमती विनुता शेट्टी ने मार्गदर्शन किया। स्वभावदोष निर्मूलन तथा अहंनिर्मूलन प्रक्रिया के संदर्भ में श्री. चेतन जनार्दन तथा श्रीमती विनुता शेट्टी ने मार्गदर्शन किया। हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित किए जा रहे अभियानों के संदर्भ में समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे तथा श्री. चेतन जनार्दन ने अधिक विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला में उत्स्फूर्त रूप से घोषणा करते हुए धर्मप्रेमी

क्षणिकाएं

१. एक धर्मप्रेमी ने कहा कि, ‘हिन्दू जनजागृति समिति का कार्य करने हेतु मेरे घर का उपयोग कर सकते हैं ! साथ ही ग्रंथों का कन्नड भाषा से तेलगु भाषा में अनुवाद करने के लिए मैं अधिक समय व्यतीत कर सकूंगा !’

२. एक धर्माभिमानी ने कहा कि, ‘समिति के कार्यकर्ता हमारे लिए आदर्श हैं, उन्होंने अपना पूरा जीवन धर्म कार्य हेतु समर्पित किया है !’

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *