Menu Close

सार्वजनिक नवरात्रोत्सव में होनेवाले अपप्रकार रोकने हेतु अकोला (महाराष्ट्र) में पुलिस को ज्ञापन

आदर्श नवरात्रोत्सव मनाएं ! – हिन्दू जनजागृति समिति

अकोला : यहां हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से उपविभागीय पुलिस अधिकारी, शहर विभाग को नवरात्रोत्सव में होनेवाले अपप्रकार रोकने हेतु ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इसमें कहा गया कि, ‘इन अपप्रकारों के कारण समाज, राष्ट्र तथा धर्म की अपरिमित हानी हो रही है। देश को निरंतर आतंकवादी कार्रवाईयां तथा धर्मांधोंद्वारा होनेवाले हिंसाचार का धोखा भी है ! इस पार्श्वभूमि पर सभी को सतर्क रहना आवश्यक है !’

उस समय उन्होंने कहा कि, ‘मंडलों के साथ ली जानेवाली पुलिस की बैठक में समिति को भी आंमत्रित करेंगे। आप वहां अपना यह विषय प्रस्तुत करें !’

इस अवसर पर समिति के सर्वश्री अजय खोत, प्रशांत पाटिल, अविनाश मोरे, रणरागिणी शाखा की श्रीमती माधुरी मोरे, कु. निधी बैस आदि उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *