Menu Close

‘लव जिहाद’ की भीषण समस्या के संदर्भ में प्रभावी उपाययोजना कार्यान्वित करें ! – हिन्दूत्वनिष्ठोंद्वारा मांग

कागल (जिला कोल्हापुर) में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा तहसिलदार को ज्ञापन

तहसिलदार श्री. किशोर घाडगे (बाईं ओर) को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए हिन्दूत्वनिष्ठ

कागल (जिला कोल्हापुर) : १८ सितम्बर को यहां के तहसिलदार श्री. किशोर घाडगे को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापनद्वारा यह मांग की गई कि, ‘लव जिहाद की भीषण समस्या के संदर्भ में प्रभावी एवं निरंतर की उपायोजना कार्यान्वित करें !’

इस अवसर पर शिवसेना के कागल शहरप्रमुख श्री. किरण कुलकर्णी, श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान के सर्वश्री अर्जुन केसरकर, किरण चव्हाण, दशरथ डोंगळे, राजेश केसरकर, हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री कृष्णा निकम, अजय लोहार, अक्षय बुरसे, संतोष सणगर, आदित्य शास्त्री आदि उपस्थित थे।

क्षणिका : भारी वर्षा होते हुए भी धर्मप्रेमी तथा हिन्दूत्वनिष्ठ ज्ञापन प्रस्तुत करने हेतु उपस्थित थे। (ऐसे हिन्दूत्वनिष्ठ सर्वत्र होने चाहिए ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

विशेष : साधारण वेश परिधान किया हुआ एक पुलिस ज्ञापन प्रस्तुत करने से पूर्व तथा ज्ञापन प्रस्तुत करने तक उपस्थित रह कर हिन्दूत्वनिष्ठों का निरीक्षण कर रहा था। उसने हिन्दूत्वनिष्ठों से पूछताछ कर उनके छायाचित्रं भी निकाले ! (पुलिस यदि इसी समय का उपयोग अपराधियों को ढूंढने हेतु करते, तो शहर के अपराध अल्प हो जाते ! पुलिस के ऐसे आचरण के कारण ही हिन्दुओं का पुलिस पर से विश्वास उठ रहा है ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

लव जिहाद के विषय में जानकारी यहां पढे : https://www.hindujagruti.org/hindi/hindu-issues/love-jihad

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News