Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति का ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें, अभियान’ !

सोलापुर में १५ अगस्त एवं गणेशोत्सव की पार्श्वभूमि पर प्रशासन एवं पुलिस को ज्ञापन !

बार्शी के तहसिलदार श्री. ऋषिकेत शेळके को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रप्रेमी

बार्शी (जिला सोलापुर) : यहां तहसिलदार श्री. ऋषिकेत शेळके एवं पुलिस निरीक्षक श्री. गजेंद्र मनसावले को हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से राष्ट्रध्वज का सम्मान करने एवं शास्त्र के अनुसार श्री गणेशमूर्ति की स्थापना करने इन मांगों को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर सर्वश्री नितीन जमदाडे, अमोल शाहीर, विजय थोरात, लक्ष्मण रामगुडे, राहुल परदेशी, महादेव जाधवर, वसंत डमरे एवं हिन्दू जनजागृति समिति के विक्रम घोडके आदि उपस्थित थे।

माळशिरस

यहां के नायब तहसिलदार श्री. नामदेव काळे को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर सर्वश्री महादेव तूपसौंदर, नाना चव्हाण, अनिल देशमुख, अनिल डहाळे एवं श्रीमती सुनीता दीक्षित आदि राष्ट्रप्रेमी उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात


रामनाथ (अलिबाग), पनवेल एवं उरण में राष्ट्रध्वज का सम्मान करने के संदर्भ में ज्ञापन प्रस्तुत

रामनाथ (अलिबाग) में ज्ञापन स्वीकारते हुए उपजिलाधिकारी श्री. किरण पाणबुडे (बार्इं ओर)
नए पनवेल के तहसिलदार श्री. दीपक आकडे को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए समिति के कार्यकर्ता

रायगढ : ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ इस अभियान के अंतर्गत हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से अनेक स्थान पर ज्ञापन प्रस्तुत किये गए।

रामनाथ (अलिबाग) के जिलाधिकारी कार्यालय में उपजिलाधिकारी श्री. किरण पाणबुडे एवं नए पनवेल के तहसिलदार श्री. दीपक आकडे को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। तहसिलदार ने समिति के कार्य की प्रशंसा की।

उरण के नायब तहसिलदार को भी ज्ञापनप्रस्तुत किया गया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *