Menu Close

J&K पुलिस ने पाक उच्चायोग से कहा, ‘अपने नागरिक ‘आतंकी अबु दुजाना’ का शव वापस ले जाएं’

श्रीनगर : पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादी अबू दुजाना के शव को पाकिस्तान भेजने की तैयारियां शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाक हाई कमीशन से कहा है कि, वे अपने नागरिक ‘आतंकी अबु दुजाना’ का शव वापस ले जाएं। परंतु पाक उच्चायोग ने आंतकी अबू दुजाना का शव लेने से इनकार कर दिया है !

यह ऐसा पहला मौका होगा राज्य की पुलिस ने आतंकी के मारे जाने के बाद सीधे पाकिस्तान को उसका शव ले जाने के लिए कहा हो। इससे कश्मीर में आतंकवाद फैलने के २८ सालो में हजारों पाकिस्तान के नागरिक सुरक्षाबलों के हाथों मारे जा चुके हैं। परंतु उनको लेकर इस तरह की नीति नहीं अपनाई गई है !

बता दें कि, कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर अबु दुजाना पाकिस्तानी था और वह यहां लगभग ७ साल से सक्रिय था। मंगलवार को कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड में लश्कर-ए-तैयबा का A++ शीर्ष कमांडर अबु दुजाना और उसका सहयोगी मारा गया था।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *