Menu Close

कांवडियों के रास्ते में धर्मांधों ने फेंके मांस के टुकडे

सहारनपुर : अंबाला रोड पर जा रहे कांवड़ियों के रास्ते में धर्मांधों ने मांस के टुकडे़ फेंक दिए । जिस पर कांवड़िए भड़क उठे। कांवड़ियों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी प्रकार पहुंचकर मामला संभाला।

सोमवार की शाम को थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर जा रहे कांवड़ियों के बीच असामाजिक तत्वों ने मांस के टुकड़े फेंक दिए। मांस के टुकड़े बीच में आकर गिरते देख कांवड़िये भड़क उठे। सड़क पर हंगामा शुरू हो गया। जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कुछ ही देर में कांवड़ियों की भीड़ लग गई और पुलिस के विरोध में नारेबाजी शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। अधिकारी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। लगभग ८.३० बजे तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने तुरंत ही कर्मचारियों से सड़क की सफाई कराई। अधिकारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी प्रकार कांवड़ियों को शांत किया।

संदर्भ : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *