Menu Close

कांग्रेस ने पुद्दुचेरी की नायब राज्यपाल किरण बेदी को विरोध करने हेतु हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं की आहत

किरण बेदी को बनाया ‘हिटलर’ और ‘मां काली’, कांग्रेस ने लगाए पोस्टर

यदि कांग्रेस ने इस प्रकार अन्य र्धिमयों के आस्थास्थानों के रूप में किरण बेदी को दर्शाने का साहस किया होता, तो उन्होंने कांग्रेसियों को भागने पर विवश किया होता ! हिन्दू सहिष्णु हैं । इसीलिए कांग्रेसवाले हिन्दुओं के देवी-देवताओं का अपमान करने पर भी निर्भिस्त रह सकते हैं ! – सम्पादक, दैनिक सनातन प्रभात

नई देहली : कांग्रेस की ओर से पुद्दुचेरी की नायब राज्यपाल किरण बेदी का महाकाली देवी एवं हिटलर की वेशभूषा का छायाचित्र बनाया गया है । इस प्रकार की छायाचित्रवाले फलक यहां लगाए गए हैं । स्वयं किरण बेदी ने इन फलकों के छायाचित्र ट्विट किए हैं ।

४ जुलाई को किरण बेदी को शपथ देकर केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त ३ विधायकों को पुद्दुचेरी विधानसभा की सदस्यता दी गई । कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री वी. नारायणस्वामी एवं अन्य कांग्रेस विधायकों ने केंद्र द्वारा नियुक्त विधायकों की शपथविधि को विरोध किया था । पिछले कुछ दिनों से प्रदेश कांग्रेस समिति किरण बेदी को नायब राज्यपाल पद से हटाने की निरंतर मांग केंद्र से कर रही है ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *