Menu Close

अमेजन पर बिक रहीं है हनुमान के चित्र वाली लैगिंग्स, हिन्दुओंद्वारा हो रहा है विरोध

वाशिंगटन : ऑनलाइन रिटेलर एमेजॉन पर भगवान हनुमान के फोटो वाली लैगिंग्स बिक रही हैं जिससे हिंदुओं में रोष है। हिंदुओं ने इसके लिए एमेजॉन से माफी मांगने और ऐसी लैगिंग्स को हटाने के लिए कहा है।

एमेजॉन पहले भी अपनी वैबसाइट पर हिन्दू देवी-देवताओं के चित्रों वाले विभिन्न उत्पाद बेचता रहा है। हिन्दू धार्मिक नेता राजन जेद ने कहा कि, भगवान हनुमान हमारे लिए पूजनीय हैं। उनके चित्रों को लैगिंग्स पर छापने से हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं इसलिए एमेजॉन को तुरंत इसे बंद करना चाहिए। राजन ने कहा कि, इसके लिए एमेजॉन के प्रैजीडैंट जैफरी बेजोस को हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

धर्मनिष्ठ हिन्दू निम्प लिंक पर अपना विरोध व्यक्त कर रहे है :

Twitterhttps://twitter.com/amazon
Facebook  : https://www.facebook.com/amazon

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News