Menu Close

गोवा के ऐतिहासिक `हातकातरो’ खंम्भे का संवर्धन करेंगे ! – केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा

केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्माद्वारा हिन्दू जनजागृति समिति को आश्वासन

केंद्रीयमंत्री श्री. महेश शर्मा (दाईं ओर) को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए शिवसेना के ज्येष्ठ सांसद श्री. गजानन कीर्तीकर (मध्य भाग में), एवं सनातन संस्था के प्रवक्ता श्री. अभय वर्तक

पणजी : केंद्रीय सांस्कृतिक तथा पुरातत्व विभाग के मंत्री श्री. महेश शर्मा ने हिन्दू जनजागृति समिति के प्रतिनिधिमंडल को पुराने गोवा के पोर्तुगीज कार्यकाल के ‘इन्क्विझिशन’ अत्याचारों के समय बलिदान किए गोमंतकीय हिन्दुओं की अस्मिता का प्रतीक ‘हातकातरो’ खंम्भे की दुरवस्था की ओर तत्परता से ध्यान देकर उसका संवर्धन करने का आश्वासन दिया।

हाल ही में शिवसेना के सांसद श्री. गजानन कीर्तिकर के नेतृत्व में हिन्दू जनजागृति समिति के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीयमंत्री श्री. शर्मा से नई देहली में उनके कार्यालय में भेंट कर उन्हें ‘हातकातरो’ खंम्भे की दुरवस्था की जानकारी दी। इस प्रतिनिधिमंडल में हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. श्रीराम काणे एवं सनातन संस्था के प्रवक्ता श्री. अभय वर्तक का सहभाग था। समिति की ओर से केंद्रीयमंत्री श्री. शर्मा को ‘हातकातरो’ खंम्भे के संदर्भ में सप्रमाण ज्ञापन दिया गया। हिन्दू जनजागृति समिति के गोवा राज्य समन्वयक डॉ. मनोज सोलंकी ने ऐसी जानकारी दी।

इस ज्ञापन में कहा गया है कि, ‘हातकातरो’ खंम्भा १२ वीं शताब्दी में अत्याचारी पोर्तुगीज राजनेताओंद्वारा गोमंतक के हिन्दुओं पर किए गए असीम अत्याचारों की साक्ष्य है ! पोर्तुगीज कार्यकाल में गोवा के हिन्दुओं पर थोंपी गई ‘इन्क्विझिशन’ का एकमात्र प्रमाण है। वर्ष २००६ तक शासन के दस्तावेजों में उल्लेखित ‘हातकातरो’ खंम्भे के संदर्भ में रेकार्ड मिटाने का प्रयास भी सुनियोजित रूप से किया जा रहा है। वर्तमान में यह खंम्भा पणजी-फोंडा मुख्य मार्ग पर मार्ग के मध्यभाग में है। इस खंम्भे के स्थान पर पांच मार्ग मिलते हैं एवं यह महामार्ग पर अपघातप्रवण स्थल है। कुछ दिन पूर्व एक वाहनद्वारा धक्का देने के कारण इस खंम्भे का आधा चबूतरा टूट गया है !

वर्तमान में तो इस खंबे के पास कुढ़ेकचरे का ऐसा ‘साम्राज्य’ फैला हुआ है !
आंदोलन में उपस्थित, देश के विभिन्न राज्यों से आये हुए हिन्दूत्वनिष्ठ संघटनों के प्रतिनिधी

हिन्दू जनजागृति समिति एवं हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने १८ जून को गोवा क्रांतिदिवस के अवसर पर यहां आंदोलन कर शासन से इस खंम्भे की तत्परता से संवर्धन करने की मांग की थी। इसे एक माह व्यतीत होने पर भी शासन ने इस मांग को दुर्लक्षित किया है। इससे पूर्व भी अनेक बार हिन्दू जनजागृति समिति ने शासन से ‘हातकातरो’ खंम्भे को प्राचीन स्मारक के रूप में घोषित कर इसे ऐतिहासिक वास्तु के रूप में जतन करने की मांग की है !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *