Menu Close

सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा आयोजित गुरुपूर्णिमा महोत्सवों का ‘फेसबुक लाईव्ह’ के माध्यम से सीधा प्रसारण !

गुरुपूर्णिमा महोत्सवों के सीधे प्रसारण को १७ सहस्त्रों से भी अधिक श्रद्धालुओंद्वारा उत्स्फूर्त प्रतिसाद !

सनातन संस्था, हिन्दू जनजागृति समिति एवं अन्य आध्यात्मिक संघटनों ने १०० से भी अधिक स्थानों पर गुरुपूर्णिमा महोत्सवों का आयोजन किया था। कुछ श्रद्धालुओं को इच्छा होते हुए भी, गुरुपूर्णिमा महोत्सव के लिए उपस्थित रहना संभव नहीं होता। अतः सभी श्रद्धालु तथा हिन्दू धर्माभिमानियों को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का लाभ प्राप्त हो, इसी दृष्टि से ९ भाषाओं में (मराठी, हिन्दी, कन्नड, गुजराती, बंगाली, तमिळ, तेलगु, मल्याळम् तथा नेपाली) गुरुपूर्णिमा महोत्सवों का ‘फेसबुक लाईव्ह’ के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया था।

गुरुपूर्णिमा के इन सीधे प्रसारण किए गए कार्यक्रमों को हिन्दू धर्माभिमानी तथा श्रद्धालुओंद्वारा उत्स्फूर्त प्रतिसाद प्राप्त हुआ। सायंकाल ७.३० बजे तक प्राप्त हुई संख्या नुसार १७ सहस्त्रों से भी अधिक लोगों ने ये व्हिडियो देखें, तो १ लक्ष से भी अधिक लोगों तक गुरुपूर्णिमा महोत्सव ‘फेसबुक लाईव्ह’ के माध्यम से पहुंचा !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *