Menu Close

असाम : कूडेदान पर विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या धाम के मंदिर का चित्र

गुवाहाटी : स्थानीय नगर निगम के कूड़ेदानों पर विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या धाम के मंदिर का चित्र अंकित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रदेश कांग्रेस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोगों की धार्मिक आस्था पर गहरा आघात बताया है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अपूर्व कुमार भट्टाचार्य ने कहा कि, पवित्र कामाख्या धाम के महत्व को विश्व भर के लोगों के सामने अधिक प्रमुखता से प्रचारित करने की नीयत पर पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है, परंतु इस क्रम में गुवाहाटी नगर निगम ने जो किया है, वह निंदनीय है। नगर निगम का यह कृत्य केवल शक्ति उपासकों को ही नहीं, कामाख्या धाम के प्रति श्रद्धा रखनेवाले सभी लोगों की भावना पर कुठाराघात है !

भट्टाचार्य ने कहा कि, कूड़ेदान में लोग हर तरह का कूड़ा फेंकते हैं। उस पर मंदिर का पवित्र चित्र अंकित कर देने से इस पूजनीय धार्मिक स्थल का सरासर अपमान होता है। नगर निगम ने अधिकारियों का तत्काल इसका संज्ञान लेते हुए कूड़ेदान से मंदिर के चित्र हटाने चाहिए। उन्होंने कहा कि, बेहतर होगा कि, निगम के अधिकारी तमाम कूड़ेदानों पर ‘मुझे व्यवहार करें’ या ‘यूज मी’ जैसे शब्द लिखवाएं, ताकि लोगों को नगर को स्वच्छ रखने और कूड़ा नहीं फैलाने की प्रेरणा मिल सके !

स्त्रोत : डेली न्यूज़

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *