Menu Close

गडहिंग्लज में दो हिन्दूत्वनिष्ठों ने हिन्दु देवताओं का अनादर रोका

ऐसे हिन्दूत्वनिष्ठ सर्वत्र होने चाहिए !

गडहिंग्लज (जनपद कोल्हापुर) : यहां के आजरा मार्ग पर सूर्या उपाहारगृह के सामने १३ मई को प्रातः ९.३० बजे श्रीराम तथा श्री हनुमान इन हिन्दु देवताओं की वेशभूषा कर भीख मांगनेवाले दो बहुरुपियों को हिन्दूत्वनिष्ठ सर्वश्री महेश दळवी तथा सतीश हळदकर ने भय दिखाकर उनका वेश उतारने के लिए बाध्य किया । (हिन्दु देवताओं का अनादर प्रतिबंधित करनेवाले हिन्दूत्वनिष्ठ सर्वश्री महेश दळवी तथा सतीश हळदकर का अभिनंदन ! ऐसे अनादर के प्रकार सभी हिन्दूत्वनिष्ठों ने रोकने चाहिए, उनका यही कर्तव्य है ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

ये दोनों बहुरूपिएं दसरा चौक में हिन्दुओं की ओर से ही भीख मांग रहे थे । यह प्रकार हिन्दूत्वनिष्ठ श्री. महेश दळवी के निदर्शन में आया । उन्होंने उन बहुरुपियों के पास पहचानपत्रिका की मांग की । उनके पास पहचानपत्रिका नहीं थी । तत्पश्चात् श्री. दळवी ने हिन्दूत्वनिष्ठ श्री. सतीश हळदकर को भ्रमणभाष कर बुलाया । तदनंतर उन दो हिन्दूत्वनिष्ठों ने उन बहुरुपियों को श्रीराम तथा श्री हनुमान देवताओं का अनादर किस प्रकार से किया जा रहा है, यह बताकर प्रबोधन किया । उस समय इकठ्ठा हुए सभी लोगों को यह प्रकार ज्ञात होने के पश्चात् उन्होंने श्री. दळवी तथा श्री. हळदकर की प्रशंसा की ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News