Menu Close

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद अयोध्या में रामलीला फिर शुरू

अयोध्या : प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में एक बार फिर से १७ महीने के अंतराल के बाद लोकप्रिय रामलीला का मंचन शुरू हो गया है । अयोध्या अनुसंधान केन्द्र में बुधवार को यहां रामलीला के अंतर्गत पृथ्वी पुकार नारद मोह का मंचन हुआ ।

अयोध्या में रामलीला के प्रतिदिन के कार्य की शुरूआत २० मई २००४ को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कराई थी । उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासनकाल में २४ नवंबर २०१५ को यह कार्यक्रम बंद कर दिया गया था क्योंकि राज्य के संस्कृति विभाग ने इसके लिए अनुदान देना बंद कर दिया था ।

वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने इस कार्यक्रम को फिर से शुरू करने का आदेश दिया और रामलीला के लिए अच्छा बजट मंजूर किया ।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *