Menu Close

मुजफ्फरपुर, बिहार : पेट्रोलपंप चालकोंद्वारा ग्राहकों के हितों की रक्षा हो; इस लिए कार्रवाई करने का जिलाधिकारीद्वारा आश्‍वासन

पेट्रोलपंप अभियान

मुजफ्फरपुर (बिहार) : पेट्रोलपंप के संदर्भ में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से बिहार के मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी श्री. धर्मेंद सिंह को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस ज्ञापन के माध्यम से ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की गई। इस समय जिलाधिकारी ने इस संदर्भ में उचित कार्रवाई का आश्‍वासन दिया।

ज्ञापन प्रस्तुत करते समय समिति के सर्वश्री सुशील चाचान, मुकेश चौधरी, ब्रजमोहन मिश्रा एवं अधिवक्ता सुरेश सहनी, साथ ही श्री. मृत्युंजय उपस्थित थे।

अधिवक्ताओंद्वारा हिन्दू जनजागृति समिति के सामाजिक कार्य की प्रशंसा

इस समय वहां पर उपस्थित अन्य अधिवक्ताओं ने समिति के इस कार्य की प्रशंसा की। साथ ही समाज के उत्थान हेतु इस प्रकार के कार्य की अवश्यकता है और सभी को इससे लाभ होगा, ऐसा कहा।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News