Menu Close

हिन्दू राष्ट्र जागृति अभियान : आज हिन्दुओं के सामने महाभयंकर संकट हैं एवं ‘शौर्य’ ही इस पर उत्तर है ! – श्री. राहुल कदम

परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के अमृतमहोत्सव के उपलक्ष्य में ‘हिन्दू राष्ट्र जागृति अभियान’ !

मार्गदर्शन करते हुए श्री. राहुल कदम (१) एवं उपस्थित धर्माभिमानी हिन्दू

विटा (जिला सांगली) : देश में देव, देश एवं धर्म के लिए पराक्रम दर्शानेवाले भारतीयों की न्यूनता नहीं है। हर भारतीय को गांडीवधारी अर्जुन, छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप तथा राणी लक्ष्मीबाई समान अनेक महापुरुषों की परंपराओं का अभिमान है !

आज हिन्दुओं के सामने इसिस तथा जिहादी आतंकवाद के साथ अनेक समस्याएं आकर खडी हैं। इसलिए ऐसी स्थिति में पुरे भारतीय समाज को भी उसका शौर्य दर्शा कर उसे वह ‘सिंह’ होने का भान कराने की आवश्यकता है। यदि हिन्दू अपना पराक्रम दिखाने लगे, तो विश्व के मानचित्र से बमविस्फोट करनेवालों का देश ही नष्ट होगा ! हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. राहुल कदम ने ऐसा मार्गदर्शन किया। वे, ‘हिन्दू राष्ट्र जागृति अभियान’ के अंतर्गत विटा के शिवमल्हार ग्रुप, शिवमल्हार नगर में ‘शौर्य जागरण’ इस विषय पर आयोजित व्याख्यान में बोल रहे थे।

इस अवसर पर शिवमल्हार ग्रुप के सर्वश्री भानुदास बोडरे तथा अविनाश बोडरे के साथ ३० से भी अधिक हिन्दू धर्माभिमानी उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News