Menu Close

मेरठ : मुस्लिम महिला से विवाह के बाद धर्म परिवर्तन के लिए हिन्दू युवक को किया जा रहा है मजबूर

अमित (बाएं) पत्नी और बच्चों के साथ

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हिन्दू युवक को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए विवश करने का मामला सामने आया है । पीड़ित युवक और उसके परिवार ने आईजी और एसएसपी से दबंगों की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है ।

मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम निवासी अमित भारद्वाज का कहना है कि, उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा है । उससे मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए भी कहा जाता है । अमित का आरोप है कि, पिछले दिनों जबरन उसका खतना भी करा दिया गया ।

जानकारी के अनुसार, अमित का विवाह एक मुस्लिम महिला से हुआ है, जो विवाह के बाद धर्म परिवर्तन कर हिन्दू बन गई । फिलहाल दंपति के दो बच्चे भी हैं । अमित का कहना है कि, अब उसके पास दो ही रास्ते बचे हैं या तो वह धर्म परिवर्तन कर ले या फिर अपनी जान दे दे ।

अमित का यह भी आरोप है कि, इससे पहले उसे चोरी के एक फर्जी मामले में फंसाकर तीन महीने के लिए जेल भी भिजवा दिया गया था । इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ के एसएसपी जे रविंद्र गौड ने पीड़ित अमित का जल्द मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी दबंग युवक के विरुध्द मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं ।

स्त्रोत : न्युज १८

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *