Menu Close

जर्मनी में बुर्के पर लगा आंशिक प्रतिबंध

जिहादी आतंकवाद को रोकने के लिए यूरोप देशों की तरह भारत एेसा निर्णय कब लेगा ? – सम्पादक, हिन्दूजागृति

जर्मनी में आतंकी हमलों को रोकने के लिए बुर्के पर आंशिक रूप से प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी मिल गई है। इस विधेयक के तहत जर्मनी में सरकारी कर्मचारी, जज और सैनिक काम के दौरान पूरा चेहरा ढकने वाला बुर्का नहीं पहन सकेंगे। साथ ही सुरक्षा जांच के दौरान महिलाओं को अपना चेहरा भी दिखाना होगा।

विधेयक को फिलहाल जर्मन संसद के निचले सदन बुंडेसटाग से मंजूरी मिली है। अब यह ऊपरी सदन बुंडेसराट से पास होने के बाद कानून बनेगा। जर्मनी के आंतरिक मामलों के मंत्री थोमास दे मैजियर ने कहा, इस बैन का यह मतलब भी है कि हम साफ कर दें कि दूसरी संस्कृतियों के प्रति हमारी सहनशीलता की सीमाएं कहां तक हैं। जर्मनी में बीते एक साल में जिहादी हमले बढ़े हैं। दिसंबर २०१६ में बर्लिन के क्रिसमस बाजार में ट्रक घुसाकर हमला किया गया जिसमें १२ लोग मारे गए। जर्मनी ने २०१५ से लेकर अब तक दस लाख से अधिक प्रवासियों और शरणार्थियों को आश्रय दिया है जिनमें से ज्यादातर मुस्लिम देशों से हैं।

यूरोप का पांचवा देश जहां लगा है बुर्के पर प्रतिबंध

यह कानून बनने पर जर्मनी यूरोप का पांचवा ऐसा देश बन जाएगा जहां बुर्के पर आंशिक प्रतिबंध होगा। फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड और बुल्गारिया में यह प्रतिबंध पहले ही लगाया जा चुका है। ऑस्ट्रिया और नॉर्वे भी ऐसे कानून पर विचार कर रहे हैं।

 

स्त्राेत : लाइव्ह हिन्दुस्थान

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *