Menu Close

आतंकवाद निरोधी दल ने मुझे इतना प्रताडित किया कि, मेरे फेफडे की झिल्ली फट गई – साध्वी प्रज्ञासिंग

साध्वीजी के खिलाफ षड्यंत्र रचनेवाले लोगाें पर कार्यवाही कर उन्हें कडी सजा होनी चाहिए, एेसी हिन्दुआेंकी अपेक्षा है – सम्पादक, हिन्दूजागृति

भोपाल (मध्य प्रदेश) – मालेगांव बमविस्फोट केस में दोषमुक्त हुर्इ साध्वी प्रज्ञाजी को जमानत के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से रिहा होने के बाद साध्वीजी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने उनके खिलाफ साजिश रची। कांग्रेस की साजिश के चलते उन्हें ९ साल तक जेल में रहना पड़ा। उन्होंने एटीएस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

जेल से रिहाई के बाद भोपाल में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं नौ साल से अन्याय की शिकार हुई हूं। कांग्रेस ने मुझे मारने की कोशिश की। साध्वी प्रज्ञाजी ने कहा कि, भगवा आतंकवाद शब्द कांग्रेस का दुष्प्रचार है। कांग्रेस इस शब्द का सबसे ज्यादा दुष्प्रचार किया। आज मैं बंधन मुक्त हुई हूं। उन्होंने एटीएस पर निशाना साधते हुए उनकी कार्रवाई पर सवाल उठाए।

साध्वीजी ने कहा कि, मुंबई एटीएस ने मुझे बहुत प्रताड़ित किया। उन्होंने कहा कि एटीएस ने मुझे इतना प्रताड़ित किया कि मेरे फेफड़े की झिल्ली फट गई। उन्होंने कहा कि एटीएस ने मुझे गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाया था।

स्त्रोत : वन इण्डिया हिन्दी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *