Menu Close

महिलाओं पर उत्पीडन की अनुमती इस्लाम नहीं देता – मोहसिन रजा

मोहसिन रजा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मोहसिन रजा ने मंगलवार को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और तीन तलाक को लेकर अपना बयान दिया । उन्होंने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को लेकर कहा कि, यह मौलवी पर्सनल लॉ बोर्ड है ।

तीन तलाक पर बात करते हुए मोहसिन रजा ने न्यूज एजेंसी से कहा कि, इस्लाम इस बात की अनुमती नहीं देता है । यह महिलाओं पर उत्पीड़न की तरह है । उन्होंने कहा कि, तीन तलाक पर कानून जरूर बनाया जाना चाहिए जिससे महिलाओं को उनके अधिकार मिल सकें ।

रजा ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को शरियत का हिस्सा न बताते हुए निशाने पर लिया । उन्होंने आगे कहा, ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जैसे संगठन जनता के लिए काम नहीं करते हैं । ऐसे में उनपर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा देना चाहिए ।

बता दे कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की ९१वीं जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में तीन तलाक के मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा था कि, कुछ लोग देश की इस (तीन तलाक) ज्वलंत समस्या को लेकर मुंह बंद किए हुए हैं, तो मुझे महाभारत की वह सभा याद आती है, जब द्रौपदी का चीरहरण हो रहा था, तब द्रौपदी ने उस भरी सभा से एक प्रश्न पूछा था कि आखिर इस पाप का दोषी कौन है ?

स्त्रोत : लाइव्ह हिन्दूस्तान

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *