श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में हिन्दू जनजागृति समितिद्वरा मार्गदर्शन

शिरवळ (जिला सातारा) : हिन्दू जनजागृति समिति के प्राचार्य विठ्ठल जाधवद्वारा हनुमान जयंतीनिमित्त पिसाळवाडी के श्री हनुमान मंदिर में मार्गदर्शन आयोजित किया गया था। उस समय ५५ जिज्ञासु उपस्थित थे।
धर्मशिक्षणवर्ग के धर्माभिमानियों ने श्री मारुती की पूजा तथा अभिषेक किया। सनातनद्वारा प्रकाशित ‘श्रीरामरक्षास्तोत्र’ तथा ‘प्रार्थना’ इन लघुग्रंथों का वितरण १७० उपस्थितों को किया गया।
शिरवळ में भी महाआरती की गई। धर्माभिमानी श्री. विशाल तरवडे के हाथों श्री मारूतिराय की धर्मशास्त्रानुसार पूजा की गई। समिति के श्री. श्रीकांत बोराटे ने श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन किया । उस समय ७० से भी अधिक श्रद्धालु उपस्थित थे।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








