Menu Close

राजस्थान राज्य में चल रहा धर्मप्रसारकार्य !

हिन्दू जनजागृति समिति का धर्मप्रसार कार्य

जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुत करती हुई (पू.) श्रीमती सुशीला मोदी (दाईं ओर से प्रथम) एवं अन्य साधिका

१ ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ इस अभियान के अंतर्गत संपन्न विविध उपक्रम

अ. जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुति : राष्ट्रध्वज के होनेवाले अनादर को रोकने हेतु जागृति करने के संदर्भ में जयपुर एवं पाली जिलों के जिलाधिकारियों को ज्ञापन प्रस्तुत किये गए। ऐसा ही ज्ञापन जयपुर के पुलिस महानिरीक्षक को भी प्रस्तुत किया गया।

आ. शिक्षावर्ग में जागृति करनेवाला लघुचित्रपट दर्शाना : सोजत मार्ग के एक निजी शिक्षावर्ग में श्रीमती अर्चना लढ्ढा ने छात्रों को ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ इस विषय पर लघुचित्रपट दर्शाया।

इ. राष्ट्रध्वज का सम्मान करने के संदर्भ में नागरिकों का उद्बोधन करना : जोधुपर के आशापुरा गृहसंकुल में सनातन की संत (श्रीमती) सुशीला मोदीजी ने ध्वजारोहण समारोह के पश्‍चात राष्ट्रध्वज का सम्मान करने के संदर्भ में उपस्थित १०० नागरिकों का उद्बोधन किया।

– पू. (श्रीमती) सुशीला मोदी एवं श्रीमती शुभ्रा भार्गव, राजस्थान

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *