Menu Close

Video : हिन्दू गर्लफ्रेंड की प्रॉपर्टी हासिल करने के लिए पति ने दिया मुस्लिम पत्नी को तलाक


उच्चतम न्यायालय द्वारा तीन तलाक को गैर-कानूनी करार दिए जाने के बाद भी ट्रिपल तलाक के मामले सामने आ रहे हैं । ताजा मामला बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र का है जहां पर एक युवती ने अपने पति पर फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है । पीडित शगूफा खातून द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उसका पति एयरफोर्स में है जो कि इन दिनों बागडोगरा में तैनात है । शगूफा खातून ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने यह कहते हुए उसे तलाक दिया है कि, वह सुंदर नहीं है और उससे ज्यादा सुंदर लडकी उसे मिल गई है ।

पति द्वारा तलाक दिए जाने पर शगूफा ने कहा, “उन्होंने घर पर फोन किया और मुझसे कहा कि, मैं तुम्हें तलाक दे रहा हूं । हमने जब उनसे पूछा कि, आप क्यों तलाक दे रहे हैं तो बोले कि, मेरा निशा अग्रवाल की लडकी के साथ अफेयर है । मैं उसके साथ विवाह करना चाहता हूं । मैंने उसका फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया है । तुम अगर चाहो तो वह फोटो देख सकती हो । इस बारे में मैंने अपने परिवार से भी बात कर ली है । मेरे घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार हैं । वह तुमसे ज्यादा सुंदर है और पैसे वाली भी है । वह अपने मां-बाप की इकलौती संतान है । विवाह के बाद उसकी सारी प्रॉपर्टी हमारी हो जाएगी । इसके बाद मेरे पति ने फोन काट दिया ।”

इसके बाद शगूफा ने कहा, “पति की यह बात सुनने के बाद हम ससुराल पहुंचे । हमने वहां के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया परंतु उन्होंने हमारा केस दर्ज नहीं किया ।” पीडित ने कहा, “१२ अप्रैल, २०१६ को हमारी शादी हुई थी । ससुराल में डेढ वर्ष रहने के दौरान मेरे साथ दहेज को लेकर उत्पीडन किया गया । ससुराल वाले मेरे परिवार से दस लाख रुपए और एक स्विफ्ट कार मांग रहे थे । उन्होंने मुझसे कहा था कि, अगर तुम्हें हमारे साथ रहना है तो हमारी मांग को पूरा करो ।” वहीं इस मामले पर शगूफा के पिता मोहम्मद मुस्ताक का कहना है कि वे इस तलाक को नहीं मानते और न्याय के लिए जो करना होगा वह वे करेंगे ।

स्त्राेत : जनसत्ता

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *