Menu Close

वास्तु और ग्रह दोष की पूजाविधी के बाद योगी आदित्यनाथजी ने किया मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश !

लखनऊ – पांच कालीदास मार्ग ये पता है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का। इस शानदार बंगले के भीतर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी  ने प्रवेश किया। प्रवेश से पहले गोरखपुर से आए ७ आचार्यों ने विधि विधान से पांच बंगले का शुध्दिकरण किया। बंगले के बाहर स्वास्तिक, ओम और शुभ-लाभ जैसे शुभ चिन्हों को अंकित किया गया। गोरखनाथ मंदिर से आये आचार्य नारायण मिश्र ने बताया कि, करीब ढाई घंटे तक पूजा की गई। यहां के वास्तु और ग्रहों संबंधित दोषों को दूर करने के लिए यहां पूजा करवाई गई है।

गोरखपुर से पूजा पाठ करने के लिए ये आचार्य प्रात: ३ बजे निकले आैर यहां सात बजे तक पहुंच गए। सुबह ही पूजा की शुरुआत पहले बंगले के बाहर और बाद में अंदर की गई। गोरखनाथ मंदिर के आचार्य नारायण मिश्रा ने बताया कि, शुद्धिकरण और यहां उपस्थित दोषों को मिटाने के लिए की जाने वाली पूजा २ घंटे ३० मिनट में संपन्न हुई। जिससे इस परिसर के वास्तू और ग्रह दोष दूर होंगे। मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथजी के जीवन संकट दूर होंगे। जिसका लाभ प्रदेश को मिलेगा।

स्त्रोत : गांव कनेक्शन

Read more on Hinduism

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *