Menu Close

हिन्दू धर्म का ज्ञान न होनेवाले रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट कर कहा, ’भांग पीने के लिए लोग मनाते है होली’ !

फिर एक बार रामगोपाल वर्मा ने किया हिन्दू धर्म का अपमान !

क्या अन्य धर्मियों के त्यौहारों पर एेसा वक्तव्य करने का साहस रामगोपाल वर्मा कभी कर सकते है ? हिन्दुआें, एेसे हिन्दुद्वेषी निर्देशकों के फिल्मों पर बहिष्कार डालें – सम्पादक, हिन्दूजागृति

होली के दिन निदेशक राम गोपाल वर्मा ने हिन्दू धर्म का अनादर करनेवाला विवादित ट्वीट किया है । उन्होंने ट्वीट में कहा है, होली मनाने वालों को पता ही नहीं वह होली क्यों मना रहे है ? लोग तो केवल भांग पीने के कारण होली मनाते है।

एक आैर ट्वीट करते हुए रामू ने लिखा है, मुझे शक है कि १२० करोड भारतीयों में से एक को पता है कि होली क्यों मनाई जाती है, किंतु वह सभी मनाते है क्योंकि भांग के लिए कोई कारण नहीं है। …मेरा भारत महान

इतना कहने पर भी रामगोपाल वर्मा नहीं रूके उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा कि ये लोग त्योहारों का और जीत का जश्न मना रहे है जबकि वर्तमान में क्या समस्याएं है ये इनको जरा भी नहीं पता। ये इनके समाधान नहीं जानते और इन सबको अनदेखा करते है।

स्त्रोत : जनता का रिपोर्टर

 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *