Menu Close

उसर (महाराष्ट्र) – नवरात्रि उत्सवमें महिलाओंके लिए हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा मार्गदर्शन

आश्विन पौर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६

1350295579_mahishasurmardini-450उसर (ता. रामनाथ) (अलिबाग) – यहां नवरात्रिनिमित्त क्रांतियुवा संगठनद्वारा महिलाओंके लिए हरिद्राकुमकुमका कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसमें हिन्दू जनजागृति समितिकी श्रीमती अर्पिता पाठकने ‘वर्तमान समयमें आवश्यक उपासना’ विषयपर मार्गदर्शन किया । इस अवसरपर श्रीमती पाठकने नवरात्रिका आध्यात्मिक महत्त्व, हरिद्राकुमकुमका महत्त्व, वर्तमान समयमें आवश्यक उपासना, महिलाओंपर बढते अत्याचार एवं उसपर समाधानके संदर्भमें बताया तथा सुहागन स्त्रीकी गोदभराईकी विधिका प्रदर्शन कर दिखाया । कार्यक्रमको ग्रामवासियोंका उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला । ३०० ग्रामवासियोंने इस मार्गदर्शनका लाभ लिया । क्रांतियुवा संगठनके अध्यक्ष श्री. निलेश गायकरका विशेष सहयोग मिला ।

क्षणिकाएं

१. गोदभराईका प्रदर्शन दिखाए जानेके पश्चात महिलाओंने तत्काल वैसा कृत्य किया ।

२. उसर गांवमेें चालू स्वसुरक्षा प्रशिक्षणवर्गके लडके-लडकियोंने देवीके समक्ष सामूहिक शक्तिस्तवन प्रस्तुत किया ।

३. कार्यक्रमस्थलपर लगाए गए धर्मशिक्षा देनेवाले फलक ग्रामवासियोंने जिज्ञासासे पढे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात


अद्ययावत

आश्विन पौर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६

जलगांव (महाराष्ट्र) – हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा चोपडामें (जनपद जलगांव) दशहरेके निमित्त शस्त्रपूजन !

shastrapoojaचोपडा (जनपद जलगांव) – यहांके शिवाजी चौकपर प्रतिवर्ष समान हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा प्रभु श्रीरामका तैलचित्र एवं शस्त्रका पूजन विश्‍व हिन्दूू परिषदके जनपद समन्वयक प्रा. प्रकाश दलालके हाथों किया गया । इस अवसरपर सहस्रों नागरिकोंने एक दूसरेको कचनारके पर्ण देकर सीमोल्लंघन किया । इस अवसरपर भाजपाके भूतपूर्व नगराध्यक्ष राजू शर्मा, मनीष गुजराथी, शिवसेनाके विधायक कैलास पाटिल, उपतहसीलप्रमुख तुकाराम पाटिल, महेंद्रनगर नगरप्रमुख चंदू पालीवाल, गिरीश पालीवाल, डॉ. वारके, किरन पटेल, पुलिस निरीक्षक गायधनी, अडावदके पुलिस निरीक्षक योगेश पाटिल, उपनिरीक्षक वैâलास वाघ एवं हिन्दू जनजागृति समितिके कार्यकर्ता तथा सनातनके साधक भी उपस्थित थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *