Menu Close

हाफिज सईद ने गाय काट कर कहा ईद मुबारक, फिर भारतीय सेना को कोसा

आश्विन पौर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६


लाहौर – बकरीद वाले दिन बकरे की कुर्बानी के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद ने सोमवार को एक अलग ही तरह से बकरीद की मुबारकबाद लोगों को दी।

खेला गया था 1996 वर्ल्‍ड कप का फाइनल

हाफिज ने लाहौर के गद्दाफी स्‍टेडियम में बकरीद के मौके पर बकरे की जगह गाय की कुर्बानी दी है। हाफिज की यह फोटोग्राफ उसके आधिकारिक ट्विटर पेज पर भी खूब जोर-शोर से शेयर की जा रही है।

आपकाे बता दें कि गद्दाफी स्‍टेडियम वह स्‍टेडियम है जहां पर वर्ष 1996 का वर्ल्‍ड कप फाइनल हुआ था। इसमें पाक टीम को हराकर श्रीलंका पहली बार वर्ल्‍ड चैंपियन बना था। साथ ही वर्ष 2009 में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर इसी स्‍टेडियम पर आतंकी हमला हुआ था।

भारतीय सेना को भी कोसा

हाफिज सईद जिस लश्‍कर का मुखिया है वह भारत में 26/11 जैसे कई आतंकी साजिशों को अंजाम देने वाला संगठन है। हाफिज ने इसके बाद इसी स्‍टेडियम में अपने समर्थकों के साथ नमाज अदा की और एक रैली को संबोधित किया।

हाफिज सईद ने इस मौके पर दो ऐसी ट्वीट्स की हैं जिसमें उसने भारतीय सेना को निशाना बनाया है। हाफिज ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा है कि बाढ़ राहत के लिए भेजी गई सामग्री से भरे ट्रकों को रोकने वाली भारतीय सेना पर शर्म है।

मोदी सीजफायर वॉयलेशन के लिए जिम्‍मेदार

हाफिज सईद ने मंगलवार को एक और ट्वीट की है। इस ट्वीट में हाफिज ने लिखा है कि भारत की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर वॉयलेशन के लिए वह भारत की निंदा करता है। हाफिज ने लिखा है कि अब भारत में नरेंद्र मोदी सरकार का असली चेहरा सबके सामने आ रहा है। साथ ही उसने पाक सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देने की मांग भी की है।

स्त्रोत : वन इण्डिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *