Menu Close

अहमदाबाद (कर्णावती) के शाहपुर में हिंसा, पथराव

आश्विन शुक्ल पौर्णमा, कलियुग वर्ष ५११६

ahmedabad_riots

अहमदाबाद (गुजरात) – पुराने अहमदाबाद के संवेदनशील शाहपुर क्षेत्र में रविवार शाम गोवध में शरीक एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर 200 से ज्यादा लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

उग्र लोगों की भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को अश्रुगैस छोड़ना पड़ी और हवा में गोलियां चलाना पड़ीं। पुलिस आयुक्त शिवानंद झा ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने गोमांस ले जाने की आशंका में एक टैंपो को पकड़कर दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

उनके एक साथी के शाहपुर में होने की सूचना मिली थी, जिसे पुलिस दल पकड़ने गया था। इसी दौरान कुछ लोगों की पुलिस दल से झड़प हो गई।

स्त्रोत : नर्इ दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *