Menu Close

किशनगंज (बिहार) – मंदिर के लिए आरक्षित भूमि पर मांस फेंकने से तनाव, क‌र्फ्यू

आश्विन पौर्णिमा , कलियुग वर्ष ५११६

       मंदिर के लिए आरक्षित भूमि पर मांस फेंकने से तनाव

किशनगंज (बिहार) : मंदिर के लिए सुरक्षित भूमि पर धर्मांधोद्वारा सोमवार को मृत जानवर का मांस फेंके जाने की घटना के बाद क्षेत्र में उपद्रव को देखते शहर में दो दिनों के लिए क‌र्फ्यू लगा दिया गया है।

गौरतलब है कि सोमवार शाम नगर परिषद के उत्तरपाली मुहल्ले के काली मंदिर के लिए सुरक्षित भूमि पर अराजतक तत्वों ने मृत जानवर का मांस फेंक दिया था। इससे उत्तेजित एक वर्ग द्वारा ठाकुरंगज पथ को रात को जाम कर दिया गया और दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की। रात १२ बजे यातायात चालू हुआ।

सुबह आठ बजे ठाकुरगंज पथ स्थित मुख्य शहरी चौक पश्चिमी पाली को लोगों ने कब्जे में लेकर आवागमन ठप कर दिया। तनाव को देखते हुए शहर की दुकानें नहीं खुली। दस बजते रेल मार्ग, एनएच ३१, अस्पताल रोड, धर्मगंज चौक, केलटैक्स चौक आदि प्रमुख पथों को लोगों ने बैरियर व टायर जला कर अवरुद्ध कर दिया। रेलवे स्टेशन के पूछताछ कक्ष को लोगो ने बंद करवाते हुए खिड़की पर लगे कांच को तोड़ दिए। सवा दस बजे शांति समिति की बैठक समाप्त हुई। बैठक में दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की गई। प्रशासन ने २४ घंटे का समय लिया, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *