Menu Close

बंगाल में भी घुसपैठियों का ‘आतंकवाद’ पनप रहा है – पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे, राष्ट्रीय मार्गदर्शक, हिन्दू जनजागृति समिति

दैनिक भास्कर को दिए गये साक्षात्कार में किया प्रतिपादन !

इंदौर (मध्यप्रदेश) : हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे इंदौर में भ्रमण कर रहे थे। उस समय बंगाल की वर्तमान स्थिती के संदर्भ में दैनिक भास्कर के प्रतिनिधी श्री. राहुल दुबे ने उनका साक्षात्कार लिया।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित हुए इस साक्षात्कार के विशेष सूत्र, इस प्रकार हैं . . .

१. घुसपैठ कर आतंकवाद फैलाना, यह केवल जम्मू कश्मीर की ही समस्या नहीं है, बंगाल के मुर्शिदाबाद, मालदा तथा धूलगड में भी यही समस्या अपने हाथपांव फैला रही है !

२. जितना केंद्र तथा राज्य सरकार इस समस्या की ओर अनदेखा करेंगे, उतनी यह समस्या अधिक गंभीर रूप प्राप्त करेगी। वहां धर्मपरिवर्तन के लिए यातनाएं दी जा रही हैं। गुप्तचर विभाग हो अथवा सरकार, सभी को इस बात का पता है कि, यहां घरों में देवदेवताओं के छायाचित्र लगाना भी अस्वीकार है !

३. देश के सीमावर्ती होनेवाले राज्यों में ‘धर्मपरिवर्तन’ तथा ‘घुसपैठी’यों के विरोध में सरकार ने एक अभियान आरंभ करने की आवश्यकता है !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *