आश्विन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

कराची : पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर संघर्षविराम के उल्लंघन के लिए भारत को दोषी ठहराया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पाकिस्तानी सेना के सब्र का इम्तिहान न ले।
सुप्रीम कोर्ट में देशद्रोह का मुकदमा झेल रहे मुशर्रफ ने एक्सप्रेस न्यूज़ पर कहा कि, ‘भारत द्वारा एलओसी पर सीजफायर का लगातार उल्लंघन मुल्कों के लिए ठीक नहीं है और यह निंदनीय है। मुझे लगता है कि भारत को पाकिस्तानी सेना के सब्र का इम्तिहान लेना बंद कर देना चाहिए।’ एलओसी पर लगातार हो रहे सीज़फायर उल्लंघन की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है, जिसके लिए दोनों सरकारें एक दूसरे को दोषी ठहराती हैं।
बीएसएफ के मुताबिक बीते दो महीनों में हुई गोलीबारी १९७१ के युद्ध के बाद से अब तक की शायद सबसे अधिक गोलीबारी है।
स्त्रोत : नवभारत टाईम्स








