Menu Close

‘सोनिया और राहुल गांधी हैं चाइनीज माल, इनकी कोई गारंटी नहीं’ – संभीत पात्रा, भाजपा प्रवक्ता

आश्विन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

संभीत पात्रा, प्रवक्ता-बीजेपी
       संभीत पात्रा, प्रवक्ता-बीजेपी

रोहतक (हरियाणा) : हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा भाजपा में चाईनीज माल बताने वाली टिप्पणी का जवाब देते हुए संभीत पात्रा ने कहा कि चाईनीज माल की कोई गारंटी नहीं होती और सोनिया गांधी व राहुल गांधी की बातों की भी कोई गारंटी नहीं है, इसलिए सोनिया व राहुल चाइनीज गांधी हैं।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी इस देश के सबसे बड़े नेता रहे हैं और भाजपा उनका सम्मान करती है लेकिन सोनिया परिवार ने अपनी राजनीति के लिए उनका गांधी नाम चुरा लिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पर परिवारवाद का आरोप लगाना गलत है। परिवारवाद तो कांग्रेस और इनैलो पार्टी में है जहां कुछ परिवार के सदस्य पार्टीयों को चला रहे हैं जोकि सामंतवादी विचारधारा से काम कर रहे हैं और इस माफियावाद और परिवारवाद को खत्म करने के लिए भाजपा में चुनाव लड़ रही है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि हुड्ड ने १० जनपथ का खजाना भरा है।

ओमप्रकाश चौटाला के चुनाव प्रचार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें मैडिकल ग्राऊंड पर जमानत मिली है और उन्हें कोर्ट का सम्मान करना चाहिए था। साथ ही उन्होंने चुनाव के बाद भाजपा इनैलो के समझौते को लेकर कहा कि भाजपा के अंदर इनैलो को लेकर कोई सॉफ्ट कार्नर नहीं है।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *